Wednesday, March 18, 2020

हड्डियों को मजबूत बनाने के 5 टिप्स।

   नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है आपके अपने ब्लॉग में और आज मैं आपको बताऊंगा हड्डियों को मजबूत बनाने के 5 टिप्स के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं।

  अगर आप भी यही मानते हैं की उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां तो कमजोर होंगी ही तो यह ब्लॉग आपके लिए है अगर आपको हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के कुछ जरूरी तरीके पता हो तो अब बढ़ती उम्र में भी हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं चलिए आपको बताएं हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के 5 टिप्स-
 
   1. हड्डियों को मजबूत बनाने का सबसे आसान तरीका है कि पोषक और संतुलित भोजन का सेवन करें। ऐसा भोजन करें जो कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर  हो , जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध दही ,साबुत अनाज आदि। वही फास्ट फूड का सेवन कम से कम करें।

 2. विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करें, यह हड्डियों का निर्मााण करने वाली कोशिकाओं के उत्पाादन को बढ़ाता है। यह कोशिकाएं  बोन लाॅस को कम कर बोन डेंसिटी को भी बनानेे में सहायक होती है। इसलिए विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करें।

 3. ऐसा देखा गया है कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रििय रहते हैं वे नियमित एक्सााइज करते हैं, उनकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। जितना हड्डियों को सक्रििया रखेंगे हड्डियों को जितना हिलाएंगे डुलाएगे वे उतनी ही मजबूत बनेगी। इसलिए आपको दौड़़़़़़ और एक्साइज को अपनी दिनचर्या मैं शामिल करना पड़ेगा।

 4. धूम्रपान, शराब, अब अन्य प्रकार के नशों से दूर रहें। क्योंकि इनका सेवन भी आपकी हड्डियों पर बुरा प्रभाव डालता है।

 5. कहते हैं कि जब हमारी गहरी नींद में होते हैं तभी ग्रोथ हार्मोन का स्राव उचित मात्रा में होता है।  इनका स्राव हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। नींद में ही शरीर में मरम्मत का काम चलता है। ऐसे में पर्याप्त नींद लेने से सेहत को कई
अन्य फायदे भी हो सकते हैं। इसलिए पर्याप्त नींद जरूर ले।

 तो दोस्तों यह थी वो टिप्स जिनका पालन कर कर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

 दोस्तों कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और हमें फॉलो जरूर करें। और हमारे यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें जिसका Link-https://youtu.be/RRLSDcETyY8

     ‌‌‌‌।       
                                          धन्यवाद
                      ‌‌‌                              जय हिंद जय भारत


                         







                                 
                                            

1 comment:

तुलसी के औषधीय गुण।

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है आपके अपने ब्लॉग में और आज मैं आपको बताऊंगा कि तुलसी के औषधीय गुण कौन-कौन से होते हैं और इसके क्या क्या फायदे...