Monday, March 23, 2020

तुलसी के औषधीय गुण।

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है आपके अपने ब्लॉग में और आज मैं आपको बताऊंगा कि तुलसी के औषधीय गुण कौन-कौन से होते हैं और इसके क्या क्या फायदे हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

भारत के लगभग सभी घरों में तुलसी को पूजा जाता है।
तुलसी पूजन का सुख-समृद्धि में जितना महत्व माना जाता है, वहीं इसका औषधीय महत्व भी बहुत है। तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों को ठीक करने के लिए तुलसी बेहद कारगर सिद्ध होती है।

आइए जानते हैं तुलसी के औषधीय लाभ के बारे में...

अगर आपको सर्दी या फिर हल्का बुखार है तो मिश्री, कालीमिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से फायदा होता है। आप चाहें तो इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैं।

अगर आप सांसों की बदबू से परेशान हैं तो तुलसी का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिलाता है।

सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

तुलसी की चाय पीने से आप खराश व सर्दी की समस्या से आराम पा सकते हैं। 

अगर चेहरे पर मुंहासे हो गए हों तो आप तुलसी को पीसकर मुंहासों पर लगाएं, आपको बहुत फायदा होगा।

अनियमित पीरियड्स की समस्या में तुलसी का सेवन इस समस्या से निजात दिलाता है। 

तो दोस्ती यह थे तुलसी के कुछ औषधीय गुण।  जानकारी अच्छी लगी हो तों इसे शेयर करना ना भूले।  जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।  हमें फॉलो करना ना भूले। 
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर दे उसका लिंक। 
https://youtu.be/RRLSDcETyY8

                                      धन्यवाद
              जय हरियाणा जय हरियाणा जय हिंद जय भारत। 

No comments:

Post a Comment

तुलसी के औषधीय गुण।

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है आपके अपने ब्लॉग में और आज मैं आपको बताऊंगा कि तुलसी के औषधीय गुण कौन-कौन से होते हैं और इसके क्या क्या फायदे...