Saturday, March 21, 2020

ब्राउन राइस के 5 फायदे।

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत आपके अपने ब्लॉग में और मैं आज आपको ब्राउन राइस के पांच फायदे के बारे में बताऊंगा तो चलिए शुरू करते हैं।

जो लोग हेल्दी डाइट और व वजन कम करने में दिलचस्पी रखते हैं और चावल से परहेज करते हैं, उनके लिए ब्राउन राइस एक बेहतरीन विकल्प है। कैलोरी कम होने के साथ-साथ इसके और भी कुछ फायदे हैं। जानिए इसके 5 फायदे...

1 कोलेस्ट्रॉल - ब्राउन राइस खाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अनचाहे फैट को शरीर के आंतरिक भागों में जमने से रोकता है।

2 डाइबिटीज - सामान्यत: चावल में शर्करा की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण डाइ‍बिटीज के रोगी इससे दूरी बनाए रखते हैं। लेकिन ब्राउन राइस के सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता। इसलिए यह आपके लिए बेहतर विकल्प है।

3 हृदय रोग - हार्टअटैक या हृदय के अन्य रोग, ज्यादातर हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण होते हैं। ऐसे में ब्राउन राइस का सेवन इससे बचाकर आपके हृदय की भी रक्षा करता है। 

4 हड्ड‍ियां - मैग्नीशियम व कैल्श‍ियम से भरपूर होने के कारण ब्राउन राइस, हड्ड‍ियों को मजबूत करने के लिए बेहद फायदेमंद है। सफेछ चावल की अपेक्षा यह सेहत के कई फायदे देता है।

5 वजन कम - वजन कम करना चाहते हैं, और चावल से दूर नहीं रह सकते, तो सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस को भोजन में शामिल करें। कुछ ही समय में आप वजन में कमी महसूस करेंगे।

  तो दोस्तों याद है ब्राउन राइस के 5 फायदे। जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर कर दें और हमें फॉलो करना ना भूलें। 
हमारी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हैं जिसका लिंक। 
https://youtu.be/RRLSDcETyY8
   
                                               धन्यवाद
                                                       जय हिंद जय भारत

1 comment:

तुलसी के औषधीय गुण।

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है आपके अपने ब्लॉग में और आज मैं आपको बताऊंगा कि तुलसी के औषधीय गुण कौन-कौन से होते हैं और इसके क्या क्या फायदे...